ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

एक तरफ बेटी के विवाह की शहनाई गूंज रही थी, दूसरी ओर पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से कर रहे थे संघर्ष संघर्ष

चंपावत।  सुई गांव से एक दुःखद घटना सामने आ रही है। दुल्हन बनी बेटी अपने पिता का आर्शिवाद तक नहीं ले पाई।  एक तरफ बेटी के विवाह की शहनाई गूंज रही थी, पूरा खुशनुमा माहौल था। दूसरी ओर पिता दीपक जोशी चंपावत के जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे।

सुई गांव निवासी दीपक जोशी की 3 बेटियों में सबसे छोटी बेटी सुनीता का रविवार को विवाह होना था। इससे पहले ही दुल्हन के पिता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, जिसे लोहाघाट भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें घर ले आए। बारात के दिन ही सुबह उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया। उन्हें जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। डॉक्टरके आर्थिक प्रयासों के बावजूद भी उनकी जान नहीं बताई जा सकी।

देवीधुरा से बारात सुई गांव में आ गई, जब बेटी सुनीता निर्मल के साथ फेरे ले रही थी, उसी वक्त पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुल्हन के परिजनों ने सूझबूझ से काम लिया तथा दुल्हन के पिता की मौत की खबर को किसी को नहीं बताया गया, जैसे ही बारात विदा हुई  तब परिवारजनों को उनकी मौत की खबर लगी।

 दुल्हन को पिता की मौत की खबर ससुराल में जाकर दूसरे दिन मिली। वहीं दीपक का सोमवार को रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.