कुमाऊं क्षे़त्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बारात के लौटने के दौरान हुआ।

बारात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई।

घटना देर रात 2ः30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले की इस नगरपालिका में थप्पड़ कांड से हड़कंप, कर निरीक्षक और अकाउंटेंट आमने-सामने; जांच के आदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.