ब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित होकर कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरी,सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार (UK 13 TA 1991) अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, कार भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी। शाम करीब 4 बजे हुए इस हादसे की सूचना देर से मिलने के कारण राहत एवं बचाव कार्य रात करीब 10 बजे शुरू हो सका।

सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) का कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ। अगस्त्यमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अंधेरे व दुर्गम हालात के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

खाई में गिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया। देर रात तक एक शव को सड़क तक पहुंचाया गया, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का कार्य जारी रहा।

मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) पुत्र आनंद सिंह निवासी सुरसाल और अंशुल (28) पुत्र धनपाल निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। तीनों स्थानीय निवासी थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धानाचूली में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, ग्रामीणों को बीमा, पेंशन और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया जागरूक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.