ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत, 5 गंभीर

ऊधमसिंहनगर।  सितारगंज में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, नयागांव निवासी 22 वर्षीय हिना पुत्री रईस अहमद और उसकी बड़ी बहन 25 वर्षीय निशा अपनी ममेरी बहन रूबी के साथ भाई की शादी की खरीदारी के लिए सितारगंज बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों बहनें ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थीं, उसी दौरान सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में तीनों बहनों के साथ ही अन्य सवार रामकुमार गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, डालचंद कश्यप और प्रेमपाल गंगवार भी घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

तीनों बहनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई, जबकि निशा ने रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रूबी का उपचार जारी है।

अन्य घायलों का भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन 16 सितंबर को

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.