उत्तराखंड में  बेहद दर्दनाक हादसा, पति पत्नी समेत बेटे की मौत 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी जनपद के गुमखाल क्षेत्र में आज, 10 दिसम्बर 2024 को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक कार (वाहन संख्या- DL-10CU6560) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता थी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हो गई। हादसे में कार में तीन लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे और दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव, पौड़ी लौट रहे थे।

गुमखाल के पास द्वारिखाल में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर, गहरी खाई में उतरकर तीनों शवों को रोप और स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.