ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/कोटाबाग। राजकीय महविद्यालय कोटाबाग, नैनीताल में देवभूमि उद्यमिता योजना के बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रारंभ आज दिनाँक 26/02/2024 को किया गया।

कार्यक्रम में राजकीय महाविघालय कोटाबाग के छात्रों समेत क्षेत्र के अन्य 18 से 45 वर्षीय उद्यमी भी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुवात प्राचार्य प्रो नवीन भगत, कार्यक्रम संयोजक डा० बिंदिया राही तथा विशेषज्ञ अश्नी चारु चंद्र उप्रेती, श्रीमती किरन जोशी तथा अश्नी अपर्ण जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर के की गई ।

इसके उपरांत महाविघालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम की भूमिका देते हुए सर्वप्रथम विशेषज्ञ  किरन जोशी ने छात्रों को 12 दिवसीय कार्यक्रम की पृष्टभूमि से अवगत कराया, उन्होंने उधयमियों को जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 

चार चन्द्र जोशी ने उघमिता के अर्थ को विस्तारपूर्वक बताया। अंत में महविद्यालय के प्राचार्य प्रो नवीन भगत ने छात्रों से ये अपेक्षा की कि इन बारह दिनों में इस शिविर का लाभ उठायेंगे और उद्यमिता के गुरों को सीखेंगे ।

डा० हरीश चन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में डा० दिनेश व्यास, डा आलोक पाण्डे, डा० सत्यनंदन भगत, डा० विनोद उनियाल, डा० परितोष उप्रेती, श्नी दीपक नौगाई आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.