ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना कीहल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथहल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारूरामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीरहल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, बीते माह में ही कई लोग जान गंवा चुके 

काशीपुर। विवाह समारोह में शिरकत करने बाइक से सीतापुर जा रहे काशीपुर के दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।

हादसे की खबर काशीपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सीतापुर रवाना हो गए हैं।शिवलालपुर अमरझंडा निवासी हनी राणा पुत्र अशोक राणा और कोटद्वार निवासी विजय रायत पुत्र भारत सिंह रायत पिछले तीन चार साल से बजाज फाइनेंस में नौकरी करते थे।

विजय मानपुर रोड पर अपने चाचा के साथ रहता था। मंगलवार शाम दोनों अपनी कंपनी के मैनेजर की बहन की शादी में शिरकत करने के लिए लखनऊ जा रहे थे।

मंगलवार रात करीब 12 बजे लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र में बढ़ौरा पुल के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.