ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नैनीताल में दो युवक नशा करते हुए वीडियो में कैद हुए 

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आजकल जगह जगह आपको युवा नशा करते दिख जाएंगे। नशे से न केवल युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, बल्कि समाज का एक अंग खत्म होने के साथ ही अपराध बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। मीडिया के कैमरे में पब्लिक प्लेस में नशा करते ऐसे ही कुछ युवा कैद हुए हैं।

      नैनीताल के अलग अलग हिस्सों में आपको स्थानीय युवा बैठे मिलेंगे। जरूरी नहीं है कि ये सभी युवा कोई गलत काम ही कर रहे हैं, लेकिन इनमें से एक बड़ी संख्या नशे की लत से जुड़ी है।

नैनीताल में रिंक हॉल, अयारपाट्टा जंगल, शेरवानी, स्नो व्यू, बड़ा पोस्ट ऑफिस, ठंडी सड़क, मस्जिद के सामने अरोमा होटल रोड, बास्केट बॉल कोर्ट के समीप की रेलिंग, सी.आर.एस.टी.स्कूल के समीप, टंकि बैंड, हल्द्वानी रोड, जी.आई.सी.के समीप, टूटा पहाड़, जू रोड, सिल्वरटन होटल के समीप का जंगल, रतन कॉटेज मार्ग आदि कई सुनसान जगहों में नशे के बीमार युवाओं को देखा जा सकता है।

नशे के अलग अलग प्रकारों में स्मैक, नशीले इंजेक्शन, चरस, सिगरेट, बॉन्ड, थिनर, आईडेक्स, शराब आदि शामिल हैं। नैनीताल में कई संगठन नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं जिनमे ‘मिशन मेरा पहाड़’, ‘नैनीताल बचाओ नशा भगाओ’ समेत कुछ एन.जी.ओ.शामिल हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद समाज कल्याण विभाग भी तत्परता के साथ बच्चों को नशे से बचाने के लिए काम कर रहा है। एस.एस.पी.के निर्देशन में पुलिस भी नशे के अवैध कारोबारियों को समय समय पर पकड़कर जेल पहुंचा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक केंद्रीय सर्वे में ऊत्तराखण्ड को रैड अलर्ट में रखा गया है जबकि इसमें नैनीताल को टॉप में जगह दी गई है।

       हैरानी की बात ये हैं कि नशा करते ये युवा मीडिया के कैमरे में कैद हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और समाज कल्याण विभाग समेत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को नहीं दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.