SOG/ हल्द्वानी पुलिस व बनभूलपुरा पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 नशे के तस्करों को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार करने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी एवं एसओजी  प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व कोतवाली हल्द्वानी व वनभूपुरा में 79 नशीले इंजेक्शन बरामद कर 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली हल्द्वानी-
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भट्ट क्रेन सर्विस पानी की टंकी के पास तीनपानी हल्द्वानी से अभियुक्त मौ0 शाहिद पुत्र मो0 साबिर निवासी जाम बाजार ग्राम सोमाली थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष हाल निवासी सलीगअहमद के मकान में गौजाजाली सती कॉलोनी के सामने बनभूलपुरा जिला नैनीताल के कब्जे से 45 अदद नशीले इंजेक्शन REXOGESIC BHUPRENORPHINE बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला-

पुलिस टीम द्वारा अभि0 मौ0 फिरोज पुत्र अहमद रजा निवासी मलिक का बगीचा निकट पानी की टंकी वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 28 वर्ष को मुक्त नशे के इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुऐ वहद् ला0 न0 10 जुनैद के घऱ के नीचे शटर के पास थाना बनभूलपुरा से 18 अदद Buprenorphine व 16 अदद AVIL Pheniramine Maleate इन्जेक्शन कुल 34 इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी वर्ष 2023 मे भी पूर्व मे एनडीपीएस एक्ट के तहत एंव थाना बनभूलपुरा मे हुई आगजनी व दगें मे भी जेल जा चुका है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.