ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

उजाला हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मरीज की मौत

परिजनों  ने प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी ढंग से पैसे वसूलने का लगाया आरोप

हल्द्वानी।  कुसुमखेड़ा स्थित उजाला हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मरीज की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उचित चिकित्सा की कमी और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण उनके प्रियजन की जान चले गई।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उन्हें लगातार गुमराह किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच दिनों तक अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि मरीज का इलाज किया जाएगा, लेकिन छठे दिन उन्हें बताया गया कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं।

मृतक के परिजनों ने कहा, “जब हम अस्पताल आए, तो वहां डॉक्टरों के नाम और फोटो लगे हुए थे, लेकिन वास्तविकता में हमें कोई उचित चिकित्सा नहीं मिली।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बातें सिर्फ दिखावा हैं, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में मनमानी ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं।

परिजनों ने प्रशासन से भी सवाल उठाते हुए कहा कि जन औषधि केंद्रों में जिन दवाइयों की कीमत मात्र 80 रुपये है यहां अस्पताल में वो दवाइयां उन्हें 800 में बेची गईं।

परिजनों ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जांच की जाने की मांग करते हैं और इस मामले को कुमाऊं आयुक्त के सामने भी रखेंगे।बहरहाल परिजनों में खासा रोष व्याप्त है और अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  भवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

You missed

error: Content is protected !!