ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम स्कूटी सवार कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से बोतल में पेट्रोल देने की मांग की। कर्मचारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज युवक भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी।

पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से गूंजा नैनीताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.