आज सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने थे जहां बहुत सारे बच्चों ने अच्छे-अच्छे नंबर लाकर अपने परिवार विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया।

वहीं बागेश्वर जिले गाजली गांव के रहने वाला अंकित पांडे ने 93% मार्क्स लाकर अपने विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया ।

अंकित सैनिक स्कूल रानीखेत में दसवीं का छात्रा है । अंकित ने कड़ी मेहनत करके 93 % मार्क्स हासिल किए जो की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । उत्तराखंड : अंकित ने बढ़ाया अपने गांव बागेश्वर का मान , 92.6% अंक लाकर किया विद्यालय और परिवार का नाम किया रोशन

आपको बता दें कि 92.6% मार्क्स उन्होंने बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के हासिल किए हैं वह केवल विद्यालय में जो पढ़ाया जाता था उसे पढ़ता था और फिर घर जाकर सेल्फ स्टडी कर पढ़ता था । उनके गहन अध्ययन ने यह बात साबित करी है कि यदि मेहनत की जाए तो क्या नहीं हो सकता ।

अंकित की उपलब्धि से जहां विद्यालय में खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है।

और क्षेत्र में भी सब लोग अंकित की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं , और आगे अंकित से ये उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में कुछ बहुत बेहतर करेगा ।

अंकित के पिता का नाम श्री ईश्वरी दत्त पांडे है जोकि आर्मी रिटायर है और अभी वर्तमान में डीएसी में कार्य रत हैं और अंकित की माता जी का नाम श्रीमति गीता देवी है और वो एक कुशल ग्रहणी हैं । माता पिता दोनों बेटे की इस सफलता से बहुत खुश हैं ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से शुरू हुआ दुर्गा महोत्सव, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.