हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश पाल को आगामी लैटिन अमेरिकन वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया। ये गेम्स 17 नवंबर से कोलंबिया (अमेरिका) में आयोजित होंगे।

हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित एक समारोह में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मुकेश पाल को नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश पाल को लैटिन अमेरिकन वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 के लिए किया रवाना

उपनिरीक्षक मुकेश पाल पावरलिफ्टिंग में भारत से चयनित एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इस बार वर्ल्ड पुलिस गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले, मुकेश पाल ने 2023 में कनाडा में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो रजत पदक जीते थे।

बेंगलुरु ओपन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। हालांकि, 2024 में उन्होंने चोट और ऑपरेशन के कारण कुछ समय तक खेल से दूरी बनाई, लेकिन अब शानदार फिटनेस और फार्म के साथ वे कोलंबिया में भारत का तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं।उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश पाल को लैटिन अमेरिकन वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 के लिए किया रवाना

एसएसपी नैनीताल ने इस अवसर पर मुकेश पाल को गोल्ड मेडल लाने की शुभकामनाएं दी और उन्हें कोलंबिया रवाना किया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मुकेश पाल की सफलता नहीं, बल्कि पूरी उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है।

हम उम्मीद करते हैं कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे मुकेश पाल की उपलब्धियां भारतीय खेलों में खास स्थान रखती हैं। वे पहले भी रूस, उज़्बेकिस्तान, इंग्लैंड, लंदन, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स, चीन और कनाडा में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 में भारत को और गौरवान्वित करना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.