ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का एक भीषण हादसा हाथरस में हुआ है। यह दुर्घटना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उस समय घटी जब उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काठगोदाम डिपो की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत कई यात्री घायल हो गए। परिचालक दीपक कुमार भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

बस मंगलवार की रात हल्द्वानी से आगरा के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.