ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट देखने को मिलेगा, इसके बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू की जा सकेंगी, प्रक्रिया अंतिम दौर 

देहरादून। प्रदेश में सड़क और रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, लेकिन अगर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाना है तो देहरादून में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाना भी जरूरी है।

इसे देखते हुए राज्य सरकार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव डॉ. एसए संधु ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स के निर्माण की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। ये भी कहा कि अगर भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण  इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो प्रदेश सरकार के स्तर से जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

सचिवालय में मुख्य सचिव ने अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स के निर्माण की समीक्षा की गई। उन्होंने आईडीपीएल भूमि पर भी एक हेलीपैड तैयार किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और पर्यटन स्थलों पर तेजी से काम करने को कहा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपैड बनाने को कहा, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिल सके। सभी हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स बनाने के लिए अलग टीम बनाए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि हर दिन काम की मॉनिटरिंग की जा सके।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होना जरूरी है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे और अपर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

You missed

error: Content is protected !!