ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक अरविंद पांडे के वायरल पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस पर दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने किया पलटवार

हल्द्वानी। भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से सोशल मीडिया पर एक कथित पत्र वायरल होने के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वायरल पत्र में विधायक द्वारा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर अनदेखी के आरोप लगाए जाने की बात कही जा रही है।

मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यह पत्र सही है तो यह सरकार के भीतर की स्थिति को उजागर करता है।

वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने कहा कि आज के दौर में एआई जनरेटेड फोटो, वीडियो और पत्र आसानी से वायरल हो जाते हैं, इसलिए किसी भी दस्तावेज की सत्यता की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई वास्तविक पत्र होता तो पार्टी संगठन निश्चित रूप से संज्ञान लेता।

कोरंगा ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले पर खुद अरविंद पांडे ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता का समर्थन उनके साथ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आज भी आस्था का केंद्र है ‘माखन कटोरी’ का पेड़, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी है मान्यता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.