रानीखेत। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट 21 से 22 सितंबर जिसमें अल्मोड़ा जिले से आर्मी स्कूल रानीखेत की वैष्णवी ने शॉर्टपट स्पर्धा में सिल्वर मेडल अंडर 18 कैटेगरी एवं अंडर 20 में कांस्य पदक जीता।

स्नेहल लुंठी ने हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने बधाई एवं हर्ष व्यक्त किया तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षक श्री सैम स्मिथ, भूपेंद्र सिंह परिहार , हेम पंत तथा बृजेश जोशी ने भी हर्ष व्यक्त किया ।

जिला एथलेटिक संघ अल्मोड़ा के सचिव श्री ललित नारायण रौतेला, ताड़ीखेत ब्लॉक के क्रीडा समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट एवं मनमोहन देव ने भी बधाइयां एवं हर्ष व्यक्त किया।उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स में शॉर्टपट स्पर्धा में वैष्णवी ने सिल्वर मेडल, स्नेहल लुंठी ने जीता कांस्य पदक

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.