हल्द्वानी से गौलापार के लिए वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। विगत 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आई भारी बरसात में गौला नदी में आए 85000 क्यूसेक पानी के ऊफान के चलते गौला पुल के अप्रोच रोड का एक हिस्सा बह गया।

जिस वजह से वर्तमान में आवागमन पूरी तरह से बंद है। गौलापार, चोरगलिया, टनकपुर खटीमा और मंडी से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है।हल्द्वानी : गौलापार के लिए वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू

लिहाजा लगातार सामाजिक संगठन स्थानीय लोग व राजनीतिक दल इस पुल को खोले जाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर आज से प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में गोलापुर जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अगले दो-तीन दिनों में ह्यूम पाइप लगाकर वैकल्पिक रास्ते को बना लिया जाएगा। जिस पर यातायात की व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थाई समाधान के साथ गौला पुल में टेक्निकल टीमों के इनपुट्स के हिसाब कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.