वनभूलपुरा पुलिस ने स्कूली बच्चों में निबन्ध व ड्राईग प्रतियोगिता का आयोजन कराकर नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा प्रचलित अभियान के क्रम में आज दिनाँक 25/05/2024 को थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी व पुलिस टीम द्वारा DRUG FREE DEVBHUMI अभियान के दृष्टिगत ललित आर्या महिला इण्टर कालेज व जी0जी0आई0सी0 थाना वनभूलपुरा में छात्राओ को नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत विद्यालय मे निबन्ध व ड्राईग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी दी गयी।

बताया कि यदि आपके आसपास कोई भी नशे के गतिविधि में संलिप्त रहता है तो उसकी सूचना थाने के नंबर एवं थानाध्यक्ष के नंबरों पर दे सकते हैं।

सभी को मोबाईल नम्बरों से अवगत कराया गया। थाना पुलिस का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.