ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में पीपुल्स फार्म के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने तल्लीताल महात्मा गांधी मूर्ति के के पास भारतीय संविधान का पथ किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पीपुल्स फोरम के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगो ने तल्लीताल महात्मा गांधी मूर्ति के पास भारतीय संविधान का सामूहिक पथ किया और संविधान के रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया। इस बीच वक्ताओं ने संविधान के मूल बिन्दुओ पर जानकारी दी और उसका इतिहास भी बताया। 

नैनीताल पीपुल्स फोरम के वरिष्ठ संयोजक राजीव लोचन साह ने बताया कि 74 साल पूरा कर देशवासी 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे है।

आज के दिन 74 साल पहले भारत के लोगो ने एक संविधान अंगित किया। जिस पर देश चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस पर कई चोटे की जा रही है।

इसकी मूल भावनाओं की अवहेलना की जा रही है। लोग संविधान का मतलब नही समझ रहे है, हाल के वर्षों में संविधान की भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और अल्पसंख्यको महिलाओं व दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है।

भारत को सिर्फ एक हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि यदि गणतंत्र को सुरक्षित रखना है तो इन खतरों का सामना करना पड़ेगा।

इस बीच सभी ने अंबेडकर की मूर्ति पर पहुच कर राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ शेखर पाठक,राजीव लोचन साह, रमेश पांडे, त्रिभुवन सिंह फत्तर्याल , प्रो उमा भट्ट,डॉ शिला रजवार,विनोद पांडे,रईश अहमद,अजय कैलाश जोशी ,शेखर पाठक,अजय कुमार,गायत्री,भावना, उमा भट्ट, मंजू पांडे, सत्यम मिश्रा,, हेमलता तिवारी, उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की मांगों को लेकर 24 सितंबर को भीमताल में धरना, जिला प्रधान संगठन ने किया आंदोलन का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.