युवक को शराब के नशे में स्कूटी चलाना महंगा, वाहन सीज

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में देर सायं एक युवक को शराब के नशे में स्कूटी चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल पुलिस रोडवेज के समीप यातायात व्यवस्थित कर रही थी। स्कूटी में सवार एक युवक स्कूटी को लहराते हुए भवाली की ओर से रोडवेज होते हुए डांठ की ओर आ रहा था।

पुलिस ने उसे रोका ओर नशे में पाया। चिकित्सा परीक्षण में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई।

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि तल्लीताल राजभवन क्षेत्र निवासी राहुल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूके 04 टीबी 6973 सीज कर दी है। साथ ही संबंधित विभाग को ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी कहा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.