ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पंचक्की जमरानी रोड पर एक महिला अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी तीन युवकों—राजीव कुमार, लोकेश कुमार और विक्की—ने कथित रूप से स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और जबरन छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज 17 अप्रैल 2026 को सामने आया। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अप्रैल 2026 की है।

समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के साथ पीड़ित महिला ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे भय के माहौल में जी रहे हैं और उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, दराती से हमला कर वृद्धा की हत्या; आरोपी फरार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.