विधानसभा द्वाराहाट के चौखुटिया विकासखंड में खीड़ा, गोदी, तड़ागताल संघर्ष समिति का गोदी में प्रदर्शन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत/द्वाराहाट।  विधानसभा द्वाराहाट के चौखुटिया विकासखंड के खीड़ा, गोदी और तड़क लाल ग्राम सभाओं द्वारा आज गोदी ग्राम सभा में दो सड़कों के मध्य में प्रदर्शन किया गया।

जिसमे शिक्षा चिकित्सा और सड़क परिवहन को लेकर मुख्य बिंदुओं पर तमाम गांव के लोग एकत्रित हुए और वहां पर इन्होंने अपने प्रदर्शन के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।

विभागीय अधिकारियों में जहां पीएमजीएसवाई से और पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई और ऐई वहां पर पहुंचे हुए थे, मगर इन सब के होते हुए भी समस्याओं का अंबार जस का तस रहा।

चौखुटिया विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष समिति के बैनर तले 12 अक्टूबर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। वही ग्राम प्रधान चंद्र कोहली ने संबोधित करते हुए कहा कि हम 21वीं सदी के अंत में भी आज अभाव की जिंदगी जी रहे हैं।

शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, परिवहन जैसे छोटे-छोटे बिंदुओं पर हम उलझ कर रहे गए हैं। एक ओर लोग चांद पर घर बनाने का सपना देख रहे हैं।

वही हमारा सपना अभी सड़क तक ही रह गया है। यह कैसी आजादी यह कैसा लोकतंत्र इन तमाम बातों को लेकर के काफी देर तक गर्मा गर्मी का माहौल बना रहा।

वही ग्रामीणों का कहना है अगर 12 अक्तूबर तक समस्याओ का समाधान नही होता है तो खीड़ा, गोदी, तड़ागताल संघर्ष समिति 13 अक्तूबर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.