ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएंउत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

समाज कल्याण मंत्री खजान दास से क्षेत्र वासियों ने समस्याओं को लेकर वार्ता की मंत्री ने मिनी स्टेडियम स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्दी ही धनराशि धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया 

रिपोर्टर :  गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्रामीणों ने नैनीताल क्लब में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा खुर्पाताल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं एवं क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखी।

बैठक में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही न्याय पंचायत खुर्पाताल में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम एवं खेल सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र के युवा खेल क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें।

मंत्री खजान दास ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन एवं मिनी स्टेडियम के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत कराने तथा विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।

बैठक में सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) दिनेश आर्य तथा दर्जा राज्य मंत्री (आवास विकास) भावना महरा भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, किसान मोर्चा भाजपा नैनीताल के महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट, भाजपा ग्रामीण नैनीताल के मंडल मंत्री विजय सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह कनवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह गौरव गोस्वामी, संगीता टम्टा सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंत्री ने खुर्पाताल क्षेत्र में शराब विरोधी आंदोलन की सफलता पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उनके सामाजिक जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें :  जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.