ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएंउत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

राहुल गांधी  का जन्मदिवस पौधे भेंट कर एवं मिष्ठान वितरण के साथ भावपूर्ण ढंग से मनाया गया।  

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिवस शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य Karan Mahara मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी के संघर्ष, त्याग, संवेदनशील नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्रेम, भाईचारे, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, कार्यालय प्रमुख रमेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य अगस्त लाल साह, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, वसीम कुरेशी, गुसाईं राम, प्रदीप मेहरा, कुलदीप कुमार, अरसालन शेख, माधवी जयाल, गोपाल सिंह देव, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, सतीश नेगी, विनीत चौरसिया, सुंदर कुवार्बी, प्रदीप रावत, जयपाल फर्त्याल, धीरज, रवि मेहरा, भूपेंद्र आर्या, दीपक सोंटियाल और राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पौधों एवं मिष्ठान के वितरण तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.