ब्रेकिंग न्यूज़
पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएं

रामनगर मे पुष्पा कुमारी बनी एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ

रामनगर। दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत के बल पर रामनगर की बीएलओ एवं जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज की खेल शिक्षिका पुष्पा कुमारी ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वह रामनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने वाली पहली बीएलओ बन गई हैं।

वार्ड संख्या-5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, गांधी गली, नई लाइन और सराय गली क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही पुष्पा कुमारी ने प्री-एसआईआर से लेकर अंतिम चरण तक दिन-रात मेहनत करते हुए 850 मतदाताओं के डबल फॉर्म सहित कुल 1700 फॉर्म भरकर अपना लक्ष्य पूरा किया। शनिवार को उन्होंने अपनी कार्य पूर्णता की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी।

उपजिलाधिकारी ने पुष्पा कुमारी की कार्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। अपनी सफलता का श्रेय पुष्पा कुमारी ने उपजिलाधिकारी रामनगर, बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चौपड़ा, सहयोगी लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. जफर सैफी, भाजपा की बीएलए ममता गर्ग, कांग्रेस के बीएलए जहीर अब्बास तथा क्षेत्र के मतदाताओं को दिया।

पुष्पा कुमारी ने बताया कि एसआईआर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी छह वर्षीय पुत्री दार्शी गुसाई को अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ पैतृक गांव भेज दिया था, ताकि वह पूरी तरह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दो मानसिक रूप से अस्वस्थ मां-बेटी के फॉर्म भरने में कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन विशेष प्रयासों से उनके फॉर्म भी सफलतापूर्वक भर दिए गए। कार्य पूर्ण होने पर उन्होंने सभी मतदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी-कालाढूंगी और रामनगर में छापेमारी; दूध, घी, दाल, काजू समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.