ब्रेकिंग न्यूज़
पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएं

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार का फूंका पुतला

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी है। उनका कहना था कि सरकार लोगों की राय और सहमति के बिना इस योजना को लागू कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। ऐसे में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में बिजली बिल बढ़ने और अन्य तकनीकी समस्याओं को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने तथा जनता की शंकाओं का समाधान करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

फिलहाल स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  होटल में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, तीन युवक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.