ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्याननैनीताल के हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में नेट-जेआरएफ परीक्षा की उत्तीर्ण, डीएसबी परिसर में खुशी की लहरनैनीताल में लगातार बारिश से अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंदपिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

चंपावत। जिले के बनबसा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। चंपावत एसओजी में तैनात जवान गिरीश भट्ट की जिम में व्यायाम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बनबसा के भजनपुर निवासी 38 वर्षीय गिरीश भट्ट शुक्रवार शाम नियमित रूप से जिम में व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिम में मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

गिरीश भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी थे और वर्तमान में बनबसा में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। जवान के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गिरीश भट्ट चंपावत एसओजी के सक्रिय, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती जवानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनके सहयोगी उन्हें एक जिम्मेदार और समर्पित अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। पुलिस अधिकारियों, जवानों, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गिरीश भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शनिवार को बनबसा के शारदा घाट श्मशान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में बारिश का कहर: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.