ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

राज्य के होनहार युवा वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में युवाओं के सम्मिलित होने की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

राज्य के युवा अब न केवल खुली भर्ती के द्वारा सेना में सम्मिलित हो रहे हैं बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देकर अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवा रहे हैं।

आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार वाशिंदे से रूबरू कराने जा रहे हैं।

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, ऊंचापुल निवासी विमल पांडे की। जिन्होंने भारतीय सेना की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) में में ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 10 रैंक हासिल की है। 

जिनका चयन भारतीय सेना की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) में हो गया है। सबसे खास बात तो यह है कि विमल ने इंडियन मिलेट्री अकादमी में देश में सातवीं रैंक और इंडियन नेवल अकादमी में देश में पहली रैंक प्राप्त की है।

आपको बता दें कि वर्तमान में विमल का परिवार राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के ऊंचापुल में रहता है। उनकी प्राथमिक शिक्षा भी हल्द्वानी के ही व्हाइट हॉल स्कूल से हुई है।

जिसके उपरांत उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से अपनी बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर पंतनगर विश्वविद्यालय से इसी वर्ष बीटेक की डिग्री हासिल की है। जिसके पश्चात उनका चयन आईआईटी कानपुर में एमटेक के लिए हो गया था।

वर्तमान में वह कानपुर आईआईटीसे एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी और अपनी काबिलियत कड़ी मेहनत एवं लगन के बलबूते अपने पहले प्रयास में ही सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है।

बताते चलें कि विमल के पिता महेश चंद्र पांडेय जहां मल्टीनेशनल कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं वहीं उनकी मां रेनू पांडेय एक कुशल गृहिणी हैं।

विमल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनकेपरिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.