ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

देहरादून के नामी स्कूल के हॉस्टल में छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत सर्कुलर रोड पर स्थित एक प्राइवेट गर्ल्स स्कूल में 14 वर्षीय छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुःखद मामला सामने आया हैं।

पुलिस के अनुसार खुदकुशी की ये घटना 30 अक्टूबर 2023 की रात लगभग 09 बजे के आसपास की हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा ने हॉस्टल के कम्बाइंड बाथरूम में जाकर खिड़की की कुंडी में रस्सीनुमा फंदा लगाकर फाँसी लगाई।

घटना के कुछ देर बाद जब हॉस्टल की अन्य छात्राएं बाथरूम पहुंची तो उनके होश उड़ गए,ऐसे में उन्होंने तत्काल ही स्कूल प्रबंधन को सूचना दी

जिसके बाद तत्काल छात्रा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त होते ही डालनवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लिया गया ।

मृतका के परिजनों के गाजियाबाद से आने के बाद शव का पंचायत नामा भरकर वीडियोग्राफी करते हुए डॉक्टरो के पैनल से बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस घटना के संबंध में जानकारी एकत्र आगे की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की पारिवारिक वजह:पुलिस

थाना डालनवाला प्रभारी राजेश शाह के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा द्वारा खुदकुशी की वजह प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पारिवारिक तनाव के रूप में फ़िलहाल सामने आयी है।

हालांकि अभी इस बात की पूर्ण पुष्टि नहीं हैं।मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें :  खेल-खेल में विवाद बना खूनी वारदात, 9 वर्षीय बालक ने 11 साल के साथी की छाती में चाकू घोंपा, मौत से मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.