ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं। होली के दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र में दुकान खोलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक का अंगूठा कट गया, जबकि कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद एक पक्ष ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के कार रोड क्षेत्र में दुकान खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोग जबरन दुकान में घुस आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इंद्रानगर बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह होली खेलने के लिए अपने चाचा प्रहलाद कुमार के घर गया हुआ था।

इसी दौरान कंचन पांडे, राहुल, सचिन, विमल समेत करीब पांच लोग वहां पहुंचे और प्रहलाद कुमार से जबरदस्ती दुकान खोलने के लिए कहने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। प्रेम प्रकाश का आरोप है कि जब उनके दामाद सागर अरोरा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट गया।

घटना में कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर हल्द्वानी में सुंदरकांड पाठ, समर्थकों ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.