ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम हल्द्वानी राज्य की सबसे हॉट सीट बन गई है क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर है।

लिहाजा राज्य में राजनीतिक दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति का ध्यान हल्द्वानी नगर निगम की तरफ है।

कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम में 2लाख 43 हजार मतदाता हैं, जबकि आमने-सामने की दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में जबरदस्त टक्कर है।

कांग्रेस प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी जबरदस्त उत्साह के साथ मैदान में है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट को टिकट दिया है।

मतगणना का काम डाउन शुरू होने के बीच कांग्रेस अंतिम समय पर भी पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी का कहना है की पहली बार हल्द्वानी का चुनाव जनता के हाथ में चला गया है और जनता बड़े ही उत्साह के साथ चुनाव लड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार ऐतिहासिक परिवर्तन होगा हालांकि उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के प्रचार सामग्री बांटने में गैंग बनाकर रोकने का काम कर रहे हैं ,जबकि भाजपा में भी कुछ अच्छे लोग हैं।

जिनसे उनकी अपील है कि इस तरह की अराजकता और गैंग स्वस्थ राजनीति में नहीं होनी चाहिए। वही विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पहली बार भाजपा मुद्दा भी ही है।

उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है इसलिए वह धर्म जाति की राजनीति कर रही है। और इस बार भाजपा का अहंकार चूर-चूर करने को जनता आतुर है। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात: युवक ने दो सगी बहनों और जीजा को मारी गोली, दोनों बहनों की मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.