ब्रेकिंग न्यूज़

सप्ताह में बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा।

प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि, 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का तापमान पर कोई खास देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 14 मार्च से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस की मानवीय पहल, 86 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.