हल्द्वानी। एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में एसपी क्राइम/नैनीताल  जगदीश चंद्रा द्वारा सिटी द्वारा मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में शहर के बैंकट हाल एवम DJ स्वामियों के साथ सुव्यवस्थित यातायात हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

     गोष्ठी में निम्न निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

 बारात समारोह में पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी।

 केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी।

 बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाय जिससे यातायात प्रभावित न हो।

 बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाय।

 शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों द्वारा अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

      उक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक  अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक  महेश चंद्रा, SSI  रोहिताश सहित शहर के बैंकट हाल व DJ स्वामी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में भाजपा से टिकट के लिए जबरदस्त संग्राम;12 दावेदारों ने ठोकी ताल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के लिए पेश की कड़ी चुनौती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.