हल्द्वानी। काठगोदाम तिराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण और बिजली के लाइन शिफ्ट करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त करने के काम में आज से तेजी आ गई है।

आज मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग में जेसीबी लेकर अतिक्रमण ध्वस्त किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 4 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य होना है ।

प्रशासन ने लोगों को अतिक्रमण हटाने समय दिया गया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के चलते आज से प्रशासन में खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य पूरा होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.