उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा अब श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 8 दिसंबर को यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस बार राज्य सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए, ताकि राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिले।

सरकार के प्रयासों के परिणाम अब दिखने लगे हैं, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार चारधाम के कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है।

आपको बता दें कि इस शीतकाल में सरकार ने ओंकारेश्वर मंदिर, नरसिंह मंदिर, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री में पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया है।

यह यात्रा पहली बार आयोजित की जा रही है।
ब्रदीनाथ एवं केदारनाथ समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों की सराहना की है। इस यात्रा को बेहतर बनाने में कई सरकारी विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पहली बार शीतकालीन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया है। जिस तरह से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगता है कि जनवरी में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

25 प्रतिशत छूट से बढ़ी भीड़
उत्तराखंड में पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए विशेष ऑफर दे रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में ठहरने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा मंदिर समिति के गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं को उचित दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.