ब्रेकिंग न्यूज़

सितारगंज में आतंकी कनेक्शन की जांच तेज, दिल्ली स्पेशल सेल ने संभाली कमान

ऊधम सिंह नगर। जिले के सितारगंज में अवैध असलहा तस्करी और आतंकी कनेक्शन के मामले में जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सिडकुल फेस-टू क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध हथियार, 222 कारतूस और 129 खोखे बरामद किए थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस गिरोह के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बदर’ से जुड़े हो सकते हैं, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। आरोपियों की पहचान हरेंद्र सिंह उर्फ हनी (निवासी बिरिया फार्म सिसैया, सितारगंज) और निखिल वर्मा उर्फ रानू (निवासी केशव नगर, सितारगंज) के रूप में हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस से समन्वय स्थापित किया। तीनों एजेंसियां मिलकर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद हल्द्वानी जेल भेज दिया गया था।

अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने ‘अल बदर’ से जुड़े कथित आतंकी रेहान को हथियार सप्लाई किए थे।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सितारगंज में डेरा डाले हुए है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरित पहल और सतत विकास पर संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.