ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

गौजाजाली में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में वृद्ध महिला का मिला शव

पुलिस की जांच पड़ताल में शव पर पाए गए चोट के निशान

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गौजाजाली में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध महिला की शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची ।

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे संभावना जताई जा रही है कि वृद्धा ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुई होगी इसके बाद उसकी मौत हुई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

मंडी चौकी पुलिस केने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त 85 वर्षीय हंसी देवी के रूप में की गई जो कुष्ठ आश्रम मोतीनगर में रहती थीं और भिक्षा मांगने का काम करती थी।
महिला 1 नवंबर से गायब थी रविवार को जीवनदान अस्पताल के पास झाड़ी में महिला का शव देखा लोगो ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनकी मौत ट्रेन के हादसे के कारण हो सकती है।

पुलिस को एक थैला भी मिला है, और शिनाख्त के बाद वृद्धा के बेटे को बुलाया गया जो देहरादून में रहते हैं।

बेटे ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी मां का दाह संस्कार किया. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

You missed

error: Content is protected !!