ब्रेकिंग न्यूज़

किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश

आरोपियों गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने किया थाने का घेराव

बागेश्वर/कपकोट। किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी और उसके अज्ञात साथी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने थाने का घेराव किया।
महिलाओं को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
शुक्रवार को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने भूपाल सिंह कपकोटी (55) और उसके साथी के खिलाफ उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
शनिवार को क्षेत्र की महिलाओं ने थाने पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि छेड़छाड़ का आरोपी और उसका अज्ञात साथी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं राजनीतिक कारणों से तो गिरफ्तारी में देर नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह और पुलिस टीम ने काफी देर तक महिलाओं को समझाया।

इस दौरान महिलाओं के तेवर काफी तल्ख थे।उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, वह चुप बैठने वाली नहीं हैं। काफी देर बाद में पुलिस के समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़िता से पूछताछ चल रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहां पर निवर्तमान क्षेपं सदस्य विमला कपकोटी, निवर्तमान ग्राम प्रधान सीता कपकोटी, सविता देवी, दुर्गा देवी, दीपा देवी, लीला देवी, ममता देवी, तारा कपकोटी, महिमन कपकोटी, दर्वान कपकोटी, मनीष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.