श्रम विभाग की बेबसाइट ठप होने से श्रमिकों को पंजीकरण, रेनुअल के चक्कर में हो रहा है

पहाड़ के लोगों का इधर-उधर होना पड़ रहा है परेशान

श्रमिक विभाग शीघ्र श्रमिकों को दे पंजीकरण, रेनुअल की सुविधा

भीमताल। पिछले 2 अक्टूबर को साइबर हमले से पूरे राज्य में खलबली सी मच गई थी, इस एक झटके ने पूरे प्रदेश के ऑनलाइन सिस्टम को जमीन में ला खड़ा कर दिया था।

प्रदेश सरकार के डाटा सेंटर पर हुए इस हमले से 192 महत्पूर्ण साइटें बंद हो गई थी, अन्य विभागों की साइट तो धीरे-धीरे खुल गई किन्तु आज 54 दिन बीत जाने पर भी जरूरी साइट श्रम विभाग की नहीं खुली।

इतने दिन बीतते पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र ओखलकाण्डा, धारी, रामगढ़, भीमताल के श्रमिक नए पंजीकरण एवं पुराने श्रमिक रजिस्टेंस, रेनुअल कराने के लिए बड़े परेशान है।

हजारों लोगों से जुड़ी परेशानी को देखते हुए बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मामले की जांच पड़ताल करी तो श्रम विभाग से जुड़े लोगों से पता चला कि हर तीसरे साल में श्रमिक कार्ड का रेनुअल होता है ।

जिन लोगों की डेट जा रही है उन सबके लिए श्रमिक कार्ड निरस्तीकरण होने का डर बना हुआ है, लोगों का यह भी कहना है कि बड़ी मुश्किल से हमने रजिस्ट्रेशन कराया था।

अब कार्ड निरस्त होता है तो बड़ी दिक्कतें है और इधर नए श्रमिक कार्ड हेतु श्रमिक आवेदक काफी परेशान है।

बृजवासी ने श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल बेबसाइट चालू करने के लिए कहाँ साथ ही तब तक लोगों को रेनुअल, रजिस्ट्रेशन करने के लिए विभाग वैकल्पिक काउंटर व्यवस्था बनाकर दे ताकि लोगों की समस्या का समाधान तत्काल समय रहते समय से हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.