कन्नु द फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कैलिफ़ोर्निया के 100 फिल्म्स रिट्रीट फेस्टिवल में 23 मई से होगा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

संजय सनवाल की फिल्म “कन्नु” जिसकी शूटिंग नैनीताल में कुछ समय पहले हुई थी। ये फिल्म फ्रांस के कैन्स फिल्म महोत्सव 2023 में सम्मिलित थी।

इसे कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं और लगभग आधा दर्जन अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में पुरस्कार के लिए मनोनित हुई है। इसे अभी तक 10 से भी ज्यादा अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों प्राप्त हो चुकें है।

इस फिल्म का अमेरिका के कैलिफोर्निया के प्रख्यात फिल्म महोत्सव 100 FILMS RETREAT के प्रिमियर में 23 मई 2024 से प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है।

ये भारत से एक मात्र फिल्म है। यह फिल्म महोत्सव मे भारत का प्रतिनिदित्व कर रही है।
इस फिल्म का प्रदर्शन फिल्मकारों, क्रियेटिव फिल्म निर्मिताओं, बुद्धिजीवीयों व आम फिल्म प्रेमियों के अवलोकन के लिए है।

इस प्रदर्शन की सफलता से अर्थात अगर फिल्म लगातार 1 हफ्ते महोत्सव में प्रदर्शित हो जाती है, तो फिल्म प्रतिष्ठित आस्कर के लिए योग्य हो जायेगी। और क्योंकि अभी फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है, उसके फिल्म मार्केट में ओवरसीज राइट्स बेचने के लिए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी के साथ बिक्री का अनुबंध है।

इस फिल्म में राजेश आर्य जी, अनिल घिल्डियाल , शबनी राणा बलजिंदर् कौर, जी०के०ए गौरव बब्बी, देव राजपूत, पारस सनवाल, धीरज गोस्वामी, आदि जैसे नैनीताल, उत्तराखंड के सीनियर कलाकारों ने काम किया है।

इस फिल्म के विभिन्न डिपार्टमेंट मे लगभग 100 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है, जिससे स्थानीय रंगकर्मी और कलाकार प्रफुल्लित है।कन्नु द फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कैलिफ़ोर्निया के 100 फिल्म्स रिट्रीट फेस्टिवल में 23 मई से

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.