ब्रेकिंग न्यूज़

योगी आदित्यनाथ के निजी एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) पर फॉलोअर्स की संख्या 27.4 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई है. राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में अब योगी आदित्यनाथ से आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम । योगी से पिछड़ गए हैं।

योगी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वे काफी आगे हैं. एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पर्सनल ऑफिस अकाउंट भी लोकप्रिय

योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के अलावा उनका पर्सनल ऑफिस अकाउंट (@myogioffice) भी काफी लोकप्रिय iहै और एक करोड़ से ज्यादा लोग उससे जुड़े हैं।

सीएम योगी का पर्सनल ऑफिस अकाउंट देश का सबसे बड़ा पर्सनल ऑफिस अकाउंट है। इसे फॉलो करने वालों की संख्या 10 मिलियन (एक करोड़) से अधिक है। इस अकाउंट की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई थी। तब से लगातार लोग इस अकाउंट से जुड़ रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ अपनी कार्यशैली और तेज-तर्रार निर्णयों के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हैं. दूसरे प्रदेश की सरकारें भी सीएम योगी से प्रभावित होकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर निर्णय ले रही हैं, जो ‘योगी मॉडल’ के रूप में चर्चित है। हाल ही में अयोध्या में हुए रामलला के नव-विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन की सराहना दुनिया कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.