ब्रेकिंग न्यूज़

पिता ने नाबालिग से शादी कराने से मना किया तो पुल पर चढ़ा युवक

लड़की को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा, काफी समझाने के बाद उतरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिन्यालीसौड़। नाबालिग लड़की से पिता ने शादी कराने से इन्कार कर दिया तो शुक्रवार को एक युवक पुल के ऊपर चढ़ गया।

 धरासू थाना पुलिस ने उसे काफी समझाया लेकिन वह पुल से नहीं उतरा। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक नीचे उतरा।

 पुलिस ने युवक को अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम अदनी निवासी शैलेश देवीसौड़ आर्च पुल पर चढ़ गया। 

सूचना पर धरासू थाने के कोतवाल प्रमोद उनियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान पता चला कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करवाने की मांग को लेकर वह पुल पर चढ़ गया। 

पुलिस ने युवक को काफी समझाया लेकिन वह लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

 पिता को पता चला कि लड़की नाबालिग है। इस पर उन्होंने शादी कराने से इन्कार कर दिया और लड़की के पिता को सूचना देकर वापस भेज दिया।

इससे गुस्साया युवक शुक्रवार को अचानक आर्च पुल पर चढ़कर लड़की को बुलाने की मांग कर रहा था। बताया कि युवक को काफी समझा-बुझाकर दोपहर करीब एक बजे नीचे उतारा गया। इसके बाद अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना की सूचना पा कर एसडीआरएफ की टीम भी भेज दी गई। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। कुछ दिन पूर्व वह लड़की युवक के घर आ गई थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.