• गोमती रत्न के लिए चयनित हुए नैनीताल के युवा कवि संजय
• संजय होंगे गोमती रत्न से सम्मानित

ऐतिहासिक केतकी फूल व आदिगंगा गोमती की स्मृति में देश भर से सम्मान हेतु 15 साहित्यकारों का चयन उनके साहित्य समर्पण एवं सक्रिय योगदान हेतु किया गया है।
देश की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि विगत दो वर्ष पूर्व से यह आयोजन हो रहा है।जिसमें अभी तक देश भर से 35 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है।

इस वर्ष 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी खीरी में भव्य आयोजन किया जाएगा । जिसमें 11 कवयित्रियों को केतकी साहित्य रत्न व 6 कवियों को गोमती साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

जिसमें नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग निवासी युवा कवि संजय परगाँई का चयन गोमती साहित्य रत्न के लिए हुआ है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी संजय कई संस्थानों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं और उनकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर हो चुका है।

कार्यक्रम का संचालन रुचि गुप्ता बरेली व अर्चना द्विवेदी अयोध्या के द्वारा होगा, जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया है, यह दोनों विगत कार्यक्रम में केतकी रत्न से सम्मानित हैं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा व ब्रांन्ड अंबेसडर नीमा पन्त को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में विशेष सहयोग रूरल हब व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.