ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। अभिनव भारत के तत्वधान में आज तल्ली बमोरी स्थित एक बैंकट हॉल में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के सयोजक कौस्तूभानंद जोशी ने सभी युवाओं का स्वागत किया।

        कार्यक्रम में युवक और युवतियों ने अपने कार्यक्रम संयोजक कौस्तूभानंद जोशी से और कई प्रकार के सवाल पूछे जिनका जोशी ने मुस्कुराते हुए अपनी निराले अंदाज में सभी को जवाब देकर संतुष्ट किया।हल्द्वानी : अभिनव भारत के तत्वधान में तल्ली बमोरी में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम संयोजक और मुख्य वक्ता  जोशी ने कहा राजनीति में समाजिक धर्म को आगे रखते हुए हम सबको कार्य करना चाहिए।

       जोशी ने कहा की युवाओं में ही परिवर्तन करने और कराने की क्षमता है उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य की पूर्ति तक विश्राम नहीं लेना चाहिए, अपने लक्ष्य की ओर प्रतिदिन नए जोश के साथ काम करना चाहिए।हल्द्वानी : अभिनव भारत के तत्वधान में तल्ली बमोरी में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के सेकड़ो युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.