ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा बस हादसे पर रामनगर के मोहम्मद आमिर की घटिया हरकत, मृतकों की फोटो के साथ लिखा हैप्पी दीवाली-फ्री होम डिलीवरी

स्थानीय लोगों में आक्रोश, धुमाकोट थाने में दर्ज कराई गई शिकायत,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

पौड़ी- देवभूमि उत्तराखंड में भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्व भी तेजी से पनपते जा रहे हैं, यहां फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सोमवार को जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दुखद सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिहं द्वारा संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

जिसको देखते हुए थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सम्बन्धित पोस्ट मोहम्मद आमीर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गयी थी, जिस कारण इस पोस्ट से लोगो में असंतोष व्याप्त था व साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी।

जिस कारण थाना थलीसैंण पर तत्काल मोहम्मद आमीर के विरूद्ध सोमवार को मु.अ.सं.-26/2024,धारा-196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के फलस्वरूप मोहम्मद आमीर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र-50 वर्ष निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर जिला  नैनीताल,हाल निवास- नौगांव, स्यूंसी थाना थलीसैंण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

error: Content is protected !!