ब्रेकिंग न्यूज़

साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पंगुट मार्ग गए युवक की खाई में गिरकर मौत 

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। एक दुखद हादसे में पिकनिक मनाने गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सात नंबर क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय भुवन कुमार अपने साथियों के साथ पंगोट मार्ग के जंगल में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरी खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवक को खाई से बाहर निकाला गया और बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान भुवन कुमार, चार्टन लॉज, सात नंबर क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के पाण्डेछोड़ गांव में ककड़िया नाले का कहर, 23 घरों में घुसा बरसाती पानी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.