ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी के बाद रुड़की में दूसरा बड़ा मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रुड़की। उत्तराखंड में नशामुक्ति केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हल्द्वानी में एक मरीज की हालत बिगड़ने और अस्पताल में मौत के मामले के बाद अब रुड़की से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार रात एक मरीज का शव शौचालय के अंदर मिला। मृतक की पहचान लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) के रूप में हुई है, जिसे करीब तीन माह पहले केंद्र में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक ने शौचालय में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और केंद्र में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

लगातार सामने आ रही घटनाओं ने प्रदेश में संचालित नशामुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.