ब्रेकिंग न्यूज़

हेल्दी फूड का भविष्य हैं पहाड़ी व्यंजन, मशहूर यूट्यूब शेफ भूपी

हल्द्वानी। देश के मशहूर यूट्यूब शेफ शेफ भूपी ने हल्द्वानी के एक संस्थान में छात्रों और युवाओं से संवाद करते हुए हेल्दी खानपान और पारंपरिक भोजन की महत्ता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग तेजी से हेल्दी फूड की ओर बढ़ रहे हैं और ऐसे समय में पहाड़ी व्यंजनों की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन पोषण से भरपूर होते हैं। मंडुवा, झंगोरा, भट्ट, गहत और स्थानीय अनाज से तैयार भोजन शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने युवाओं से स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद को अपनाने की अपील की।

शेफ भूपी ने कहा कि यदि पहाड़ी व्यंजनों को आधुनिक अंदाज और बेहतर प्रस्तुति के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए, तो यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा, “हेल्दी फूड आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। पहाड़ी भोजन में प्राकृतिक पोषण भरपूर है, बस जरूरत है इसे नए अंदाज में प्रस्तुत करने की।”

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी उनसे खानपान, कुकिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े सवाल पूछे। शेफ भूपी ने युवाओं को ऑर्गेनिक और पारंपरिक भोजन की ओर लौटने का संदेश देते हुए कहा कि आने वाला समय हेल्दी और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का है, जिसमें पहाड़ी व्यंजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.