ब्रेकिंग न्यूज़
पहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मानभीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

नैनीताल प्राणी उद्यान में जानवरों के लिए जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास इंतजाम किए हैं।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ठंड बढ़ते ही ज़ू के जानवरों को गर्मी देने के लिए शहद, गुड़, अण्डा, मांस, चावल की खीर, चने की रोटी और दूध दिया जा रहा है । बाघ और गुलदार के लिए गर्म हवा फैंकने वाले ब्लोवर और हीटर की व्यवस्था की गई है।

नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान(चिड़ियाघर/ज़ू)में इनदिनों कडकडाती ठण्डी हवाओं के चलते जानवरों को भी गर्म खाना दिया जा रहा है । नैनीताल जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास इंतजाम किए हैं।

जानवरों के लिए दिन में तो मौसम जितना खुशगवार है रात में उतनी ही ज्यादा ठण्ड पड रही है। दोपहर में तो ये जानवर धूप का लूफ्त उठा रहे है, लेकिन सर्द रातों की ठंडक इन बेजूबानों को परेशान कर रही है।

जू प्रबंधन काले भालुओं को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ के साथ चावल की खीर और चने की रोटी के साथ दूध दे रहा है। वहीं मांसाहारी जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है।

प्राणी उद्यान में रेड पांडा को अंडे, शहद, सेब, केले और रिंगाल दिया जा रहा है। वहीं पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में अंडो के साथ सब्जी, गेहू, बाजरा दिया जा रहा है ताकि पक्षियों के शरीर में गर्मी बनी रहे।

ज़ू रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया की ठंड हवाओं से जानवरों को बचाने के लिये सभी बाड़ों को सुबह और शाम के वक्त तिरपाल से ढका जा रहा हैं। वही हिमालय श्रेणी के जानवरों के लिए हल्दू घास लगाई जा रही है।
इसके साथ ही ज़ू की शान बंगाल टाइगर और गुलदार को गर्म रखने के लिए ब्लोवर और हीटर की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.